![](https://khabarialok.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241222-WA0022-724x470.jpg)
भोजपुर जिले के कुलहड़िया निवासी झुलन राय के पुत्र पिंटू कुमार( शिक्षक ) ने अपनी पुत्री दिव्यांशी राय में पहले जन्मोत्सव पर 21 आम का पौधे का वितरण और रोपण कराकर समाज को नई दिशा और सोच देने का प्रयास किया हैं। साथ ही उन्होंने प्रत्येक जन्मोत्सव पर पौधारोपण करने एवं वितरण करने का शपथ लिया। पिंटू कुमार का कहना है संपूर्ण विश्व में करीब 5 करोड़ पौधे की आवश्यकता है इस आवश्यकता की पूर्ति के लिए मेरा एक छोटा सा प्रयास है जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे। मैं संपूर्ण समाज से आग्रह करता हूं कि पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए। पौधे हमारे जीवन के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है जितना की एक बेटी मानव के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए जरूरी है। पौधे से हमें ऑक्सीजन, फल, फूल, लकड़ी, औषधि ,वर्षा जल इत्यादि मिलता है। हमें किसी भी मांगलिक कार्य में पौधे वितरण करना चाहिए। उनके इस सोच की लोगों ने जमकर तारीफ किया हैं। जन्मदिन के मौके पर पूर्व मुखिया सुरेंद्र यादव, संजीत कुमार(बक्सर DIO ), डॉ अखिलेश कुमार इत्यादि उपस्थित रहे और बच्ची को आशिर्वाद दिया।