हत्या के दो अलग-अलग कांडो के 2 प्राथमिकी अभियुक्तो की हुई गिरफ्तारी

0

जिले के उदवंतनगर थानांतर्गत कुसुमाही में दो पक्षों के बीच जमीन संबंधी विवाद को लेकर 21-05-2021 को गोलीबारी की घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में उदवंतनगर थाना कांड संख्या-221/21 धारा-341/323/307/302/504/506/34 भा०द०वि०एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था।
वही नगर थानांतर्गत इब्राहिमपुर स्थित चिमनी भठ्ठा पर दो पक्षो के बीच आपसी विवाद को लेकर 30-05-2021 को गोलीबारी की घटना में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। जिसमें में नगर थाना कांड संख्या-380/21,धारा-302/34भा०द०वि०एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था।
उक्त हत्या के कांडो के उद्भेदन एवं उसमें संलिप्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अधोहस्ताक्षरी स्तर से अलग-अलग विशेष टीम का गठन किया गया। गठित विशेष टीम द्वारा आज दिनांक-01-06-2021 को रेड/छापामारी करते हुए दोनों कांडो के एक-एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिसकी विवरण निम्न प्रकार है:-


गिरफ्तारी:-
1.हरेराम सिंह,पे०-शिवशंकर सिंह,सा०-कुसमाही, थाना-उदवंतनगर ,जिला-भोजपुर(उदवंतनगर थाना कांड सं०221/21 का मुख्य आरोपी)
2.कमलेश यादव,पे०-हीरालाल यादव,स०-इब्राहीमपुर,थाना-आरा नगर,जिला-भोजपुर
(नगर थाना कांड सं०380/21 का मुख्य आरोपी)

बरामदगी:- देशी कट्टा-01,जिंदा कारतूस-02,घटना के प्रयुक्त मोबाइल-01।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here