
जिले के कोइलवर स्थित चाणक्य फाऊंडेशन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। जिसमें चाणक्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ पॉलिटेकनिक एंड टेक्नोलॉजी कोईलवर के प्रिंसिपल आशीष कुमार सिन्हा, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के विभाग प्रमुख पिंटू कुमार, मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से फैजान अहमद , शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के विभाग प्रमुख मतीश कुमार पाठक ,अजय राय ,कैंपस को-ऑर्डिनेटर किरण कुमारी मौजूद रहीं। छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि शहीद भगत सिंह के अंदर देश भक्ति कूट-कूट कर भरी हुई थी। वे सच्चे देशभक्त थे, हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने देश के आजादी में एक नई युग की क्रांति का आगाज किया ठीक उसी प्रकार हम सब भी अपने इस नए युग के शिक्षा जगत में क्रांति ला सकते हैं और सही मार्ग पर चलकर के कम उम्र में भी देश का नाम रौशन कर सकते हैं। छात्रों को संबोधित करते समय ऑडिटोरियम इंकलाब जिंदाबाद, जय हिंद , भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। इस दौरान हर्ष कुमार,रोहित सिंह, रितेश कुमार, मीनाक्षी कुमारी, अशोक दास, मोहन सिंह, रुखसार प्रवीण आदि मौजूद रहें।