
भोजपुर जिले के कोइलवर स्थित चाणक्य फाऊंडेशन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में स्वतंत्रा सेनानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। जिसमें शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रमुख मतिश पाठक ,डॉक्टर अजय राय ,पॉलिटेक्निक डिवीजन के प्राचार्य आशीष कुमार सिन्हा , पिंटू कुमार ,सैयद फैजान अहमद ,शशि भूषण कुमार ,छात्र मनीष कुमार आदि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की बिहार के सारण जिले के छोटे से गांव सिताब दियारा के साधारण परिवार में जन्मे जयप्रकाश नारायण ने कैसे संघर्षशील जीवन व्यतीत किया और गांधीवादी विचारधारा के जयप्रकाश नारायण गांधीजी एवं नेहरू जी के साथ मिलकर अंग्रेजों को देश से भागाने में अहम भूमिका भी निभाया। गांधीजी के विचार को आदर्श मानने एवं संपूर्ण क्रांति के जनक कहे जाने वाले लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नाम से आज देश में स्कूल,कॉलेज, यूनिवर्सिटी ,एयरपोर्ट एवं कई मार्ग भी है। छात्रों को जयप्रकाश नारायण की जीवनी से सीखते हुए अपने जीवन में भी संघर्षों को नजर अंदाज करते हुए अहिंसा का मार्ग अपना कर आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके पर मणिकांत,सुमन मिश्रा ,संतोष, रवीश, अशोक, मीनाक्षी ,रजनी, रितेश समेत सैकड़ों छात्र मौजूद थे।